महिला अपराध पर अंकुश लगाने में सरकार नाकाम

नई टिहरी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही हिंसक, यौन उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में सोमवार को उपवास रखा। मौके पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को बढ़ते महिला अपराधों पर भी घेरा। मौके पर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। कहा कि कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की गई, इस घटना मानवता को शर्मसार कर दिया। साथ ही देहरादून के आईएसबीटी में एक बेटी के साथ गैंगरेप की घटना ने कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। कहा कि इससे पूर्व भी हेमा नेगी, पिंकी के साथ घटित हुईं से भी सरकार ने सबक नहीं लिया है। उन्होंने महिलाओं के साथ ही रही घटनाओं को रोकने लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, विजय गुनसोला, मुशर्रफ अली, अनीता शाह, देवेंद्र नौडियाल, साहब सिंह सजवाण,शक्ति प्रसाद जोशी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *