उत्तराखंड

सरकार ने किया बिचला दानपुर का अपमान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। शामा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता रद करने के सरकार के आदेश के बाद क्षेत्र में उबाल आ गया है। नाराज लोगों ने इसे बिचला दानपुर का अपमान बताया है। गुस्साए लोगों ने सरकार के आदेश की प्रति के साथ सरकार का भी पुतला दहन किया। मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सराकर पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। भूपेंद्र कोरंगा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोग रविवार को शामा चौहारे पर एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार तानाशाह के रूप में काम कर रही है। वह भूल रही है कि भारत लोकतांत्रित देश हैं। यहां तानाशाहों को जनता बाहर का रास्ता दिखा देती है। प्रदेश सरकार ने राजनैतिक द्वैष भावना से उनके लोकप्रिय सदस्य हरीश ऐठानी की सदस्या रद करने का काम किया है। हरीश को जिला पंचायत की सदन में भाजपा ने नहीं बैठाया है। उन्हें जनता ने जीताकर भेजा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात काम किया है। उनकी सदस्यता रद कर सरकार ने बिचला दानपुर का अपमान किया। अब जतना लोकसभा व निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी। चमोली, उत्तरकाशी के बाद बागेश्वर में इस तरह का काम सरकार ने किया है। इसके बाद नाराज लोगों ने सरकार के आदेश के प्रति व सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!