यूकेएसएसएससी सहित सभी घोटालों की सरकार कर रही निष्पक्ष जांचरू भट्ट

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक सहित भर्ती घोटाले की जांच की जा रही है। कहा कि निष्पक्ष और गंभीरता से जांच चल रही है, किसी को कोई शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जांच की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार में कई घोटाले हुए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। सीएम धामी पूरी जांच करवा रहे हैं। जांच की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। उत्तराखंड में कोई ऐसा नहीं सोच सकता, जिस तरीके से जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच को लेकर गठित एसआईटी के अच्टे परिणाम आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचे भाजपा प्रदेश महेंद्र भट्ट का रुद्रप्रयाग आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में नए अध्यक्ष को पगड़ी और माला पहनाते हुए स्वागत कर मुख्य बाजार में रोड शो निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *