कोटद्वार-पौड़ी

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दे रही सरकार: सतपाल महाराज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सोमेश्वर महादेव विशु मेले में बोले काबीना मंत्री सतपाल महाराज
जयन्त प्रतिनिधि।
उत्तरकाशी:
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार उत्तराखंड में पर्याटन को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश वासियों से केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विकासखंड मोरी के न्याय पंचायत मुख्यालय सोमेश्वर मंदिर प्रांगण जखोल में श्री सोमेश्वर महादेव बिशु मेले के कार्यक्रम में पहुंचे सतपाल महाराज ने यह बात कही। इस दौरान सतपाल महाराज ने होमस्टे और टूरिस्ट लॉज का भी लोकार्पण किया। सतपाल महाराज ने कहा कि विकासखंड मोरी के अंतर्गत वर्तमान में लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायत, जलागम, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की लगभग 1799.35 लाख से भी अधिक धनराशि की अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कई योजनायें पूर्ण हो चुकी हैं। इसके अलावा करोड़ो रूपये की योजनायें स्वीकृत हो चुकी हैं, जिन पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है आने वाला दशक निश्चित रूप से उत्तराखंड का होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के द्वारा जखोल में सरूताल तक पैदल मार्ग जिसकी लागत 60.30 लाख है का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के अलावा पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसादी उसने हेतु गंगोत्री एवं यमुनोत्री के विकास के लिए 54.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रवेश द्वार पार्किंग, लाइटिंग जन सुविधा एवं यमुनोत्री में अप्रोच रोड का निर्माण, घाट निर्माण, जानकी चट्टी ट्रक रूट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। हरसिल के पर्यटन आधारित विकास के लिए हरसिल मुखवा मोटर मार्ग एवं हरसिल बमोरी मोटर मार्ग के लिए 275.35 लाख के कार्य प्रस्तावित है। उत्तरकाशी में पर्यटन कार्यालय भवन के निर्माण हेतु 166.45 लाख, नगर पंचायत पुरोला में बस एवं कार पार्किंग निर्माण हेतु 1484.22 लाख का प्रस्ताव है। कहा कि विकासखंड बोरी में जखोल से सरूताल तक पैदल मार्ग के जीर्णोद्वार एवं सरूताल का सौंदर्यीकरण 60.30 लाख की लागत से किया जा रहा है। 13 डिस्ट्रिक्ट, 13 डेस्टिनेशन के अंतर्गत 48.47 लाख की लागत से मोरी हरकीदून एवं जखोल सर्किट का का विकास और ताकुला-हरकीदून मार्ग के भड काघांच हेतु 11.48 लाख की लागत से वुडन सेड का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर मेला समिति जखोल के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, मोरी ब्लाक प्रमुख वचन पंवार, जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत, सांकरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज रावत, मोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोवेन्द्र सिंह चौहान, मंडल महामंत्री दर्शन सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय रावत, टीकाराम, गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!