Uncategorized

किसानों की सुध नहीं ले रही सरकार: जगपाल सिंह सैनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। फेरूपुरा डिग्री कालेज विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला समन्वयक मनोज त्रिवेदी का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन जगपाल सिंह सैनी व बैठक की अध्यक्षता साधुराम चौहान एवं संचालन धर्मेन्द्र चौहान ने किया। जिला समन्वयक को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर जगपाल सिंह सैनी ने स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मनोज त्रिवेदी ने कहा कि पंचायत चुनाव निकट है। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराएं। केंद्र एवं राज्य की गलत नीतियों के चलते देश की जनता तंगहाल है। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों का जीन मुहाल हो गया है। लगातार पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य पदार्थो में बेहताशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। केंद्र सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। मनोज त्रिवेदी ने कहा कि देश का किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन मोदी सरकार हठधर्मिता दिखाते हुए किसानों की जायज मांगों का भी संज्ञान तक नहीं ले रही है। आगामी विधानसभा में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हुई है। जगपाल सिंह सैनी ने कहा कि ग्रामीण व शहरों की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को राज्य से मिलने वाली योजनाओं का लाभ भी नही मिल पाता है। किसान आर्थिक रूप से परेशान है। किसानों की सुध नहीं ली जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र की जनविरोधी नीतियों से ग्रामीण क्षेत्र की जनता को अवगत कराना चाहिए। संगठित होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत प्रदान करें। जिला समन्वयक मनोज त्रिवेदी अवश्य ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। जगपाल सिंह सैनी ने कहा कि ग्रहणियां बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। मजदूर श्रमिक दो जून की रोटी नहीं कमा पा रहे हैं। मोदी सरकार मात्र आश्वासन देकर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। पंचायत चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में युवा कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा रहा है। लगातार प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने का काम युवा कार्यकर्ता करता चला आ रहा है। साधुराम चौहान व धर्मेन्द्र चौहान ने कहा कि फेरूपुरा क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करने में कांग्रेसी कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों का विकास भी नहीं हो पा रहा है। जिला समन्वयक मनोज त्रिवेदी के समक्ष फेरूपुरा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दो से अवगत कराया। इस दौरान तबरेज आलम, गुलशन अंसारी, राजबीर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान गालिब, नसीम अंसारी, चरण सिंह चौहान, धर्मेन्द्र प्रधान, सुरेंद्र कुमार सैनी, साधुराम चौहान, एडवोकेट हनीफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!