यूकेडी की सरकार बनी तो लागू करेंगे भू कानून

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने कहा है, कि राज्य में 2022 में सरकार आई तो वह भू कानून लागू करेंगे। शनिवार को यूकेडी के महानगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने कहा कि उत्तराखंड में भू माफियाओं का कब्जा बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों की जमीन पर अतिक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। वहीं प्रदेश संगठन सचिव युवा उत्तम सिंह ने कहा कि भू कानून के ना होने से देवभूमि की संस्कृति व जंगल और जमीन को उत्तराखंड वासियों से छीनने का खतरा बना हुआ है। वर्तमान में बेनिताल पर अतिक्रमण इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राज्य में यूकेडी की सरकार बनते ही सबसे पहले वह भू कानून लागू करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *