Uncategorized

कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने और कोरी घोषणाओं पर व्यंग्य करते हुए जनता को चूरन भी बांटा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ललित जोशी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने शनिवार को तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में काम नही केवल बातें हुई हैं। साढ़े चार साल में काम के बजाय राजनीतिक अफ़रातफरी मची रही। ललित जोशी ने कहा कि अब तक के कार्यकाल में सरकार ने केवल जनता के पैसे पर मुख्यमंत्री बदलने का काम ही किया है। राज्य सरकार ने जनता को विकास, रोजगार और मंहगाई का चूरन देकर उनका मजाक बनाया है। कहा कि अब जब विधानसभा चुनाव को महज 6 माह का समय ही बचा है तो सरकार जनता को घोषणा, नौकरी, विकास, महंगाई उन्मूलन के नाम पर केवल चूरन बांट रही है द्य कहा कि 2017 में 6 माह में सारी रिक्तियां भरने का वादा करने वाली भाजपा साढ़े चार साल में एक भी रोज़गार नहीं दे पाई, जो कि बेरोजगारों के साथ छलावा है। जमरानी बांध, आईएसबीटी जैसे प्रोजेक्ट अधर में हैं। जल्द ही चुनावी आचार संहिता लग जाएगी और सरकार लोक लुभावने वादे कर जनता को बरगला रही है द्य कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। अन्य वक्ताओं ने भी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा कि भाजपा सरकार सीधे तौर पर जनता का अपमान कर रही है। धरना-प्रदर्शन में खजान पांडेय, पार्षद राजेंद्र जीना, कांग्रेस नेता हेमंत साहू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल भोजक, शैलेंद्र दानू, रोहित प्रकाश, नितिन बल्यूटिया, कैलाश साह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि वर्मा, महेशानंद, कर्मचारी नेता दीप पाठक, अरबाज खान, शराफत ख़ान, पार्षद लईक कुरैशी, ध्रुव कश्यप, व्यापारी नेता योगेश शर्मा, जीत सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!