यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं को सकुशल भारत लाए सरकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीय मूल के छात्र-छात्राओं को वापस लाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
शनिवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत और एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष अविरल पंत ने कहा कि भारत के हजारों छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इनमें उत्तराखंड के भी सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हैं। यह सभी छात्र-छात्राएं बड़ी मुश्किल से यूक्रेन में दिन काट रहे हैं। इसलिए सरकार को इन छात्र-छात्राओं को अपने देश लाने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। ज्ञापन देने वालों में यूथ कांग्रेस के प्रमोद रावत, मनोज, रिजवान, मनीष चौहान, सुनील, दिव्यांश, एनएसयूआई के मयंक नेगी, प्रियांश नेगी, सागर बिष्ट, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *