जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी, सहायिका, मिनी सेविका कर्मचारियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। कार्यकर्तियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बुधवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं ने कहा कि वे पिछले 28 सितंबर से धरने पर बैठे है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। कहा कि आंगनबाड़ी, सहायिका व मिनी सेविकाएं पूरी तन्मयता से अपने कार्यों को करती आ रही है। कहा कि कोविड काल में उनके द्वारा बेहतर तरीके से अपने कार्यों को किया गया। लेकिन मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर कभी भी उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। कहा कि मानदेय बढ़ाने को लेकर पूर्व में कई बार ज्ञापन भी भेजे। चेतावनी दी कि जब तक उनका मानदेय बढाने और उन्हें वेतनभोगी नाम नहीं दिया गया, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विनीता, कविता, उमा नेगी, विमला जुगरान, पार्वती, रीता, मीनाक्षी, श्वेता, अनीता, मकानी, बसंती, विनिता नयाल, बबीता, सुषमा, सरोजनी देवी आदि शामिल थे।