कोटद्वार-पौड़ी

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौडी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने भाजपा व कांग्रेस कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि शहर में वर्षो से मूलभूत सुविधाओं का समाधान नहीं होने से जनता पूरी तरह परेशन हो चुकी है। समिति ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
पत्रकारों से बातचीत में नमन चंदोला ने कहा कि पौड़ी शहर में वर्षों से बस स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन करोड़ों खर्च करने के बाद भी निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। नतीजा बाहर से आने वाले पर्यटकों को अपने वाहनों को पार्क करने तक की जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में पर्यटक वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं होने से दूसरे शहरों की ओर रुख कर लेते हैं। कहा कि शहर में राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को हर समय दुर्घटनओं का अंदेशा बना रहता है। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बुरा हाल है। छोटी सी बीमारी में स्थानीय लोगों को दूसरे चिकित्सालय की राह देखने को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता इन दिनों आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में लगे हैं लेकिन शहर की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि जल्द ही शहर में व्याप्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो जनता के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!