सरकार की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त

Spread the love

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जारी रहा राजिस्ट्रार कानूनगो संघ का धरना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ का 32वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। कहा कि संघ के कार्यबहिष्कार को एक महीने से ज्यादा हो गया है, लेकिन प्रशासन अपनी गहरी नींद से नही जाग रहा है,अब संघ के ओर से देहरादून जाकर प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
गुरूवार को रजिस्ट्रार कानूनगो संघ कोटद्वार तहसील में पिछले 32 दिनों से कार्यबहिष्कार पर हैं। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संघ अपनी मांगों को लेकर पिछले 32 दिनों से कार्यबहिष्कार पर है,लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर कोई ओर ध्यान नही दे रहा है। कुछ दिन पूर्व प्रशासन से मांगो को लेकर वार्ता हुई थी, लेकिन वह भी सफल नही रही। कहा कि आज से एक फिर देहरादून जाकर प्रशासन से वार्ता की जाएगी। बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के कारण दूर दराज से आये ग्रामीणों के कार्य नही हो पा रहे हैं, और उन्हे खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। जिससे उन्हे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलों में नकल खाता खतौनी, दाखिल खारिज, स्वामित्व योजना, निर्वाचन व अन्य कामकाज ठप हो गये हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन की ओर से संघ की मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नही की जा रही है। बताया कि लंबित मांगों को लेकर जनपद के सभी रजिस्ट्रार कानूनगो पिछले 32 दिन से पूर्ण कालिक कार्यबहिष्कार पर हैं। लेकिन प्रशासन इस और ध्यान देने को तैयार नही है। जब तब सरकार द्वारा उनकी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर शासनादेश जारी नही किया जाता उनका कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, कैलाश मंद्रवाल, दीपक वेदवाल, देवकी नंदन नौटियाल, अंकित वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *