आईआईटी में चयनित राजीव को राज्यपाल ने किया सम्मानित

अल्मोड़ा। रानीखेत में आईआईटी में चयनित द्वाराहाट के कांडे गांव निवासी राजीव कांडपाल को राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। राजीव के पिता विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज द्वाराहाट के आचार्य दिनेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आईआईटी में चयनित सभी होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि राजीव वर्तमान में आईआईटी जम्मू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उसने इसी साल जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण यह उपलब्धि हासिल की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *