Uncategorized

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कोश्यारी एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हुए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रविवार को दिल्ली से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। आदर्श समिति की अध्यक्ष आशा कोठारी के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंदीप बजाज, सिख संगत के प्रदेश अध्यक्ष गुरमेल सिंह, सभासद राजेश भट्ट, नरेश कुमार, संजय चमोली आदि ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की पुस्तक का विमोचन होने पर उनका शाल ओढ़ाकर स्वागत भी किया। आपको बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मंगलवार को वापस रवाना होंगे। शासन व जिलों में बड़े स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब पुलिस महकमे में तबादलों की बारी है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री कार्यालय में तबादलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही इसके आदेश जारी किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते एक माह में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। पहले उन्होंने दो चरणों में आइएएस अधिकारियों के पदभार बदले। इसके बाद पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। अब आइपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो सरकार पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों के कप्तानों को बदलने की तैयारी कर रही है। जल्द ही तबादला सूची जारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!