उत्तराखंड

गोयल महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष, नेत्र बल्लभ महामंत्री बने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम सभागार में शनिवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारणी की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि व्यापार मंडल जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों के लिए संघर्ष करेगा। इसके बाद हल्द्वानी महानगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें अजय ष्ण गोयल को महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष और नेत्र बल्लभ जोशी को महामंत्री मनोनित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने अनलाइन कारोबार से हो रहे नुकसान के बारे में भी चर्चा की। व्यापारी जीवन सिंह कार्की ने कहा स्वास्थ, सड़क, आईएसबीटी, जू, पेयजल जैसे मुद्दों व्यापार मंडल सरकार व प्रशासन के सामने उठाएगा। साथ ही शहर में जाम की समस्या पर चिंता की गई और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर ने कहा कि हमने हमेशा जनहित में काम किया है आगे भी जारी रहेगा। अंत में दो मिनट का मौन रखकर संरक्षक नंद किशोर कपिल, महेश बेलवाल, नारायण दत्त जोशी के निधन पर शोक जताया गया।
ये रहे मौजूदरू यहां अनुशासन अध्यक्ष ड़ बालम बिष्ट, राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, आफताब हुसैन, दीपक शाह, रेवाधर बृजवासी, पृथ्वीपाल रावत, रमेश जोशी, मनोज बिनवाल, शेखर दानी, विपिन कांडपाल, खीम सिंह बिष्ट, श्याम सिंह नेगी, घनश्याम वर्मा, विनोद दानी, शेखर दानी, हेम चन्द्र भट्ट, पंकज कुमार आर्य, हर्ष जलाल, भास्कर सुयाल, घनश्याम बिष्ट, दीपक रौतेला, वीरेंद्र रौतेला, सुमित जोशी, राजकुमार नेगी, ओम प्रकाश अरोरा, मनोज बिनवाल, काजल खत्री, नवीन नैथानी, विशाल शर्मा, कार्तिक दास, ड़ प्रदीप राय, रमेश चंद्र उपाध्याय, अतुल गुप्ता, अवध बिहारी, रवि गुप्ता, राकेश बेलवाल, संजय ष्ण परगांई, चंपा त्रिपाठी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!