ग्रामीणों से स्वरोजगार अपनाने की अपील

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार द्वारा ग्राम सभा जमणधार में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से स्वरोजगार परक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
ग्राम प्रधान गीता नेगी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में उद्योग विभाग के सहायक प्रवंधक संजय भारती ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, हथकरघा, हस्तशिल्प, लघु उद्यम पुरस्कार योजना, उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न पुरस्कार योजना के साथ ही उत्तराखंड स्टार्ट अप नीति की विस्तृत जानकारी दी गई। शाखा प्रबंधक गजेंद्र सिंह रावत व जगदीश धर्म सत्तू ने बैंक से सरकारी योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति व कृषि ऋण आदि संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर रेखा देवी, दर्शनी देवी, कमला नेगी, जसवंत सुंद्रियाल, नरेंद्र सिंह, योगेश्वर प्रसाद, धनीराम, महेंद्र सिंह, आशाराम, तोताराम, महिपाल, गबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *