गणतंत्र दिवस की परेड की भव्य तैयारी

Spread the love

चमोली। गणतंत्र दिवस की परेड के आयोजन के लिये जिला मुख्यालय स्थित पुलिस मैदान में पुलिस समेत सभी सुरक्षा बलों ने ग्रेंड रिहरसल की। मुख्य परेड ही गणतंत्र दिवस का आकर्षण रहेगा। परेड के लिए पुलिसकर्मियों ने सोमवार को फचल ड्रेस रिहरसल किया। सर्द मौसम के बावजूद भी अभ्यास जारी रहा। परेड के लिए 6 टोलियों का गठन किया गया है। जिसमें एक टोली महिला पुलिसकर्मियों की होगी। परेड की टोलियों में सशस्त्र पुलिस दंगा नियंत्रण टीम, चीता पुलिस, फायर विभाग का दस्ता भी भाग लेगा। एसपी कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड के लिए तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *