उत्तराखंड

चंडी चौदस पर भव्य रूप से सजाया गया मां चंडी देवी मंदिर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। चंडी चौदस पर मां चंडी देवी के दर्शनों को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। चंडी देवी मंदिर को विभिन्न प्रजाति के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी ने मंदिर प्रांगण में भक्तों को मां की महिमा बताते हुए कहा कि नवरात्रों में मां के नौ स्वरूप मां भगवती चंडी देवी से मिलने आती हैं। चंडी चौदस पर विशेष पूजा-अर्चना के बाद सभी देवियां जगत कल्याण के लिए अपने स्थान लौट जाती हैं। मां चंडी देवी के मंदिर में नियमित रूप से पूजा पाठ और व्रत का पालन करने वाले साधकों की मां चंडी देवी सभी मनोकामना पूरी करती हैं। जगत की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी देवी की शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का कल्याण निश्चित है। मानव जाति के कल्याण के लिए अवतरित हुई मां दुर्गा की शक्ति अपरंपार है। मां चंडी देवी का अलौकिक प्रताप आसुरी शक्तियों से श्रद्धालु भक्तों की रक्षा करता है। देवभूमि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु भक्तों को अपने जीवन को भवसागर से पार लगाने के लिए मां के दर्शन अवश्य करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!