ग्राविस ने जरूरतमंदों को मुहैया कराया राशन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्रामीण विकास सामाजिक संस्था ने पौड़ी जिले में खाद्य वितरण अभियान शुरू किया है। इसी के तहत पोखड़ा ब्लॉक के सकनोली गांव में संस्था ने 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर और उसके बाद के कोविड कफ्र्यू के बाद संस्थान ने उन वंचितों को भोजन उपलब्ध कराने की पहल की जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर जोशी के सानिध्य में ग्राविस संस्था ने राशन किट वितरित की। संस्था के सदस्य गौरव जोशी ने बताया कि सकनोली गांव में जरूरतमंद 20 परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गई है। संस्था जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। संस्था का प्रयास है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में गरीब परिवारों को किसी तरह की दिक्कतें न हो। महामारी की दूसरी लहर में राशन किट ग्रामीण के घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर जोशी ने कहा कि महामारी के बीच कोविड कफ्र्यू के चलते काफी लोगों के सामने रोजगार व आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में काफी लोगों को सहयोग की जरूरत है। संकट के समय में हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। किट वितरण करने वालों में समाज सेवी पुष्कर जोशी, गौरव जोशी, शुभम सुंदरियाल, हिमांशु खत्री, प्रियांशु, भूपेंद्र जोशी आदि शामिल रहे।

जरूरतमंदों को राशन किट व मास्क बांटे
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी के सहयोग से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारीखाल मंडल द्वारा द्वारीखाल ब्लॉक के ग्वील, जसपुर, सौड़, छतीन्डा, खेंडुडी, बड़ेथ, सुंडल, जवाड, बिरमोली, महर गांव, उड़ियारी, कांडा के 160 जरूरतमंदों को खाद्यान्न किट व मास्क वितरित किये गए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष द्वारीखाल अर्जुन कंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख रविंद्र रावत, महामंत्री नरेश नैथानी, विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, विक्रम बिष्ट, रूपचंद जखमोला, नीरज कंडवाल, हर्षदेव नैथानी, रविंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *