डीडीहाट में गुरिल्लों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया

Spread the love

 

पिथौरागढ़। गुरिल्ला संगठन ने न्यायालय के निर्णय के बावजूद मांगे पूरी न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने शासन-प्रशासन को चारधाम यात्रा सहित कैलाश यात्रा रोकने की चेतावनी दी है। मंगलवार को नगर के रामलीला मैदान में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में गुरिल्ला एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बीते 16 सालों से वे नौकरी, पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत है, लेकिन सरकार उनकी लगातार अनदेखी करती आ रही है। लेकिन अब वह पीटे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनका हक उन्हें नहीं दे देती वे आंदोलन जारी रखेंगे। यहां इंद्र सिंह खोलिया, टीएस बोरा, पूरन राम, दीवान, हीरा आदि लोग शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *