गुलदार ने गाय, बछड़े को मारा, तीन बकरियां घायल

Spread the love

विकासनगर। बिरमऊ गांव में धावा बोल गुलदार ने एक पशुपालक की गाय और बछड़े को मार डाला। गुलदार ने बकरियों पर हमला का गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। बिरमऊ गांव निवासी पशुपालक पंकज दास रोजाना की तरह गुरुवार रात को अपने पशुओं को पशुबाड़े में बांध कर अपने घर को चला गया। सुबह जब वह पशुओं को निकालने के लिए पशुबाड़े में पहुंचा तो उसने देखा कि पशुबाड़े के बाहर उसकी दुधारु गाय और उसकी एक बछिया मरी हुई मिली। तीन बकरियां गम्भीर घायल अवस्था में थीं। पशु पालक पंकजदास ने बताया कि गाय ने 15 दिन पहले ही बछिया को जन्म दिया था। उन्होंने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गुलदार गांव के आसपास नजर आ रहा था। बताया कि पूर्व में भी उसने जानवरों पर हमला किया था। लेकिन ग्रामीणों के हल्ला मचाने पर गुलदार भाग गया था। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *