बिग ब्रेकिंग

लद्दाख में सेना का वाहन नदी में गिरने से 7 जवानों की मौत, घायलों को अस्पताल पहुंचा रही एयरफोर्स

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पूरा देश गमगीन, राष्ट्रपति कोविन्द, पीएम मोदी सहित अन्य ने जताया दुख
श्रीनगर,एजेंसी। लद्दाख में एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का वाहन सड़क से फिसलकर श्योक नदी में गिर गया। इस हादसे में सेना के कम से कम सात जवान शहीद हो गए हैं। बाकी अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिक गंभीर घायलों को वायु सेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन करीब 50 से 60 फीट तक की गहराई में गिरा।
भारतीय सेना ने एक बयान में कहा है, श्26 सैनिकों का एक दल परतापुर में ट्रांजिट र्केप से सब सेक्टर हनीफ में आगे की ओर बढ़ रहा था। वाहन सड़क से फिसल कर श्योक नदी में गिर गया, जिससे सभी लोग घायल हो गए।श् सभी 26 सैनिकों को सेना के एक फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। बाद में सात जवानों ने दम तोड़ दिया।
नुब्रा पुलिस स्टेशन के एसएचओ स्टैनजिन दोरजे ने कहा, ष्हादसा आज सुबह करीब 9 बजे हुआ, जिसमें सात सैनिकों की मौत हो गई है और 16 अन्य घायल हो गए।ष् कहा कि यह एक निजी वाहन था जिसे सेना ने सोलिडर्स को फेरी लगाने के लिए किराए पर लिया था। वह सड़क से फिसलकर 80 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
दोरजे ने आगे बताया कि घायल जवानों को इलाके के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है। उन्होंने कहा, श्प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है।श् भारतीय सेना ने कहा, श्यह सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं कि घायलों को सर्वोत्तम इलाज दिया जाए। अधिक गंभीर घायलों को हाई सेंटर रेफर करने के लिए वायु सेना की भी मदद ली जा रही है।श्
पीएम मोदी ने जताया दुख
लद्दाख में हुई बड़ी दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, श्लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावितों की हर संभव मदद की जा रही है।श्
रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने कहा
रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह ने कहा कि लद्दाख में एक बस त्रासदी के कारण हमारे बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ। हम अपने देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे से बात की, जिन्होंने मुझे स्थिति से अवगत कराया और घायल सैनिकों की जान बचाने के लिए सेना द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया। सेना घायल जवानों की हर संभव मदद कर रही है।
गृह मंत्री अमित शाह ने शोक प्रकट किया
केंद्रीय अमित शाह ने कहा कि लद्दाख में भारतीय सेना की एक बस के खाई में गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में हमने अपने जिन वीर जवानों को खोया है मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों को त्वरित उपचार के लिए ले जाया गया है, ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा
जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि लद्दाख में एक दुखद बस दुर्घटना में हमारे बहादुर सेना के जवानों के शहीद होने के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। राष्ट्र के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि लद्दाख में भारतीय सेना के जवानों के साथ दुखद दुर्घटना के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हमारे घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!