गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाया

Spread the love

रुद्रपुर। वन विभाग ने चंदेली गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग को अन्य ग्राम सभाओं से भी गुलदार दिखाई देने की सूचनाएं मिल रही हैं। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने कहा आबादी के बीच गुलदार दिखाई देना बेहद चिंताजनक है। कहा उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। बताया सिंचाई गूल के किनारे खड़ी झाड़ियों को निकालने का काम ग्राम प्रधान ने सोमवार से ही शुरू कर दिया है।
गौरतलब है शनिवार शाम को साढ़े पांच बजे चंदेली गांव निवासी रजविंदर कौर (50) वर्ष पत्नी परमजीत सिंह अपनी बेटी जसदीप के साथ घर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर टहल रही थी। जसदीप अपनी मां से कुछ कदम की दूरी पर थी। इस दौरान नहर किनारे झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने रजविंदर पर हमला बोल दिया। गुलदार रजविंदर को नहर की ओर खींचकर ले गया। कुछ दूर घसीटने के बाद गुलदार रजविंदर को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। हमले में रजविंदर की मौत हो गई थी। इधर, सोमवार को रेंजर आरएस मनराल को एक ग्रामीण ने सूचना दी जग्गी फार्म के पास चंदेली और पुरनापुर के बॉर्डर पर भी गुलदार दिखाई दिया है। इसके बाद उन्होंने बाराकोली रेंज से चार ट्रैप कैमरे मंगा लिये हैं। उन्होंने कहा मंगलवार को ये कैमरे चंदेली गांव में अलग-अलग स्थानों पर लगाये जाएंगे। कहा एक पिंजरा बलविंदर सिंह के बाग में लगाया गया है। जल्द दूसरा पिंजरा भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *