गडरी नदी के पास दिखा गुलदार, दहशत

काशीपुर। गडरी नदी पुल के पास गुलदार और एक शावक दिखाई देने से ग्रामीणों ने दहशत रही। ग्रामीण ने बाइक रोक गुलदार और शावक की वीडियो बनाई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आठ दिन पहले बेरिया दौलत प्रकाश स्ट्रा फैक्टरी के पास झाड़ियों में गुलदार दिखाई दिया था। गुलदार के लगातार दिखाई देने से लोग बच्चों को घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं। लोगों का कहना है कि गुलदार के लगातार दिखाई देने के बाद भी विभाग आंखे मूंदे बैठा है। लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *