गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला, दहशत में ग्रामीण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती सोमवार देर सांय को घुड़दौड़ी के ग्राम पंचायत जामला के चिवालु गांव में गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार घटना बीते सोमवार शाम करीब साढ़े छ: बजे की बताई जा रही है। पौड़ी मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत जामला के चिवालु गांव निवासी प्रकाश लाल (47) इंटरलॉकिंग का कार्य करके शाम को घर लौट रहा था। रात भर वह घर नहीं लौटा, जिससे परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। सुबह झाड़ियों में उसकी लाश मिली और ग्रामीणों का अनुमान है कि उसे गुलदार ने मार डाला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *