गुपकार पार्टी पर कार्यवाही की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार ने केन्द्र सरकार से गुपकार पार्टी पर कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही पार्टी से जुडे़ सभी नेताओं को कश्मीर में चुनाव लड़ने से वंचित रखने की मांग की है।
परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि मोदी सरकार लगातार राष्ट्र हित में फैसले ले रही है। मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है, लेकिन गुपकार पार्टी के नेता इसमें अड़चन पैदा कर रहे है। उन्होंने कहा की भारत के लोकतंत्र में यह पार्टी विश्वास योग्य नहीं है। इसलिए किसी भी शर्त पर गुपकार पार्टी को चुनाव न लड़ने दिया जाय। ज्ञापन देने वालों में कैप्टन सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवार्न ंसह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, सूरवीर सिंह खेतवाल, गोपार्ल ंसह नेगी, कैप्टन सीपी धूलिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *