बिग ब्रेकिंग

सम्पति कर के विरोध में 1608 आपत्तियां दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। अनावासीय भवनों और खाली पड़े भूखण्डों से सम्पत्ति कर वसूलने को लेकर अभी तक मात्र 1608 आपत्तियां ही दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार नगर निगम को करीब एक हजार आपत्ति और मिल है, इन्हें दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अब मात्र तीन दिन बचे है। कोटद्वार की जनता ने उक्त कर के विरोध में आपत्तियां दर्ज कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। नोटिफिकेशन जारी होने के 27 दिन बाद भी केवल 1608 आपत्तियां दर्ज हो पाई है। कांग्रेस, आप और यूकेडी के आंदोलन के बावजूद भी लोग आपत्ति दर्ज कराने में रूचि नहीं ले रहे है।
नगर निगम प्रशासन ने प्रदेश सरकार के आदेश पर 22 अक्टूबर 2020 को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और खाली भूखण्डों पर टैक्स लगाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर 30 दिन के अंदर नगर निगम क्षेत्र की जनता से आपत्तियां मांगी थी। नोटिफिकेशन जारी होेने के बाद से सम्पत्ति कर को लेकर राजनीति गमरमाई है। कांग्रेस, उत्तराखण्ड क्रांति दल, आम आदमी पार्टी ने सम्पत्ति कर के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस मामले को मुद्दा बनाते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी और महापौर श्रीमती हेमलता नेगी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया। कांग्रेस ने नगर निगम के चालीस वार्डों में रैली निकालकर लोगों को सम्पत्ति कर के विरोध में आपत्ति दर्ज कराने के लिए जागरूक किया, लेकिन दो लाख की आबादी वाले नगर निगम में अभी तक मात्र 1608 आपत्तियां ही दर्ज कराई गई है। हालांकि अभी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए तीन दिन का समय जनता के पास है। ऐसे में ज्यादा आपत्तियां दर्ज होने की संभावना नहीं है।
उधर, नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि अभी तक 1608 आपत्तियां दर्ज हो चुकी है। आपत्तियां दर्ज होने का कार्य प्रगति पर है। नगर की जनता 23 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकती है। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण की तिथि निर्धारित की जाएगी। तिथि के अनुसार ही आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!