श्रद्घा पूर्वक मनाया गुरु हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व
देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून में सिख सेवक जत्था ने श्रद्घा पूर्वक साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया। जत्थे द्वारा पिछले 61 वर्षों से निरंतर संगतों के सहयोग से श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश परब मनाया जा रहा है।
भाई सतवंत सिंह हजूरी रागी जत्थे ने आसा की वार का शबद कीर्तन गायन किया। बावा परिवार की तरफ से रखे हुए श्री अखंड पाठ साहिब जी का भोग डाला गया। धन धन बेबे नानकी सेवक जत्थे ने अर्जुन काया पलट का मूरत हरगोविंद सवारी़.शबद गायन किया। गुरदयाल सिंह हजूरी रागी जत्थे ने गुरु पूरा जिन सिमरिया सही पहे निहाल़. शबद गायन किया। ज्ञानी शमशेर सिंह हेड ग्रंथी ने कहा कि गुरु हरगोबिंद साहिब जी बहुत बड़े उपकारी गुरु हैं। सरबजीत सिंह हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा धामावाला। जमया पूत भगत गोविंद का़. शबद गायन किया। रागी भाई कंवरपाल सिंह ने राज में राज जोग में जोगी़. शबद गायन किया। शमशेर सिंह ने सरबत के भले की अरदास के उपरांत गुरु साहिब का हुक्मनामा व संग्रांद का महीना सुना कर संगतों को निहाल किया। जत्थे के प्रधान सरदार गुलजार सिंह व गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सरदार गुरबख्श सिंह राजन संगतों को गुरु महाराज के गुरु पर्व की बधाई दी गई। मंच का संचालन सरदार सतनाम सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह भसीन ने किया। संगतो ने मिसे प्रसाद, लस्सी, मक्खन का अटूट लंगर छका। इस अवसर पर सिख सेवक जत्थे के प्रधान सरदार गुलजार सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, राजिंदर सिंह राजा, जसपाल सिंह, रमिंदर सिंह, मंजीत सिंह, जगमिंदर सिंह छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।