मार्च अप्रैल में शुरू होगा संतों का गुरुकुल

Spread the love

हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर एवं श्री दक्षिण काली मंदिर पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने गुरुकुल स्थापित करने की घोषणा की है। सात से दस वर्ष तक के छात्रों को गुरुकुल में प्रवेश दिया जाएगा। मार्च और अप्रैल में प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी। शुरुआत में दौ सौ छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में छात्रों को शिक्षा के साथ आवास और भोजन की सुविधा नि:शुल्क दी जाएगी। यह जानकारी उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। दक्षिणकाली मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी, दर्जाधारी कैलाश गहतोड़ी सहित कई प्रमुख संत गुरुकुल के संरक्षक होंगे। कहा कि लुप्त हो रही गुरुकुल परंपरा की पुर्नस्थापना और संत परंपरांओं को मजबूती प्रदान करने के लिए कनखल स्थित आद्य शक्ति महाकाली आश्रम में स्थापित किए जा रहे गुरुकुल में छात्रों को वैदिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिसमें संस्त, व्याकरण, संगीत, योग आदि के साथ अंग्रेजी भाषा की शिक्षा भी दी जाएगी। गुरुकुल के छात्र, शिक्षक व प्रबंधन से जुड़े सभी लोग केवल संस्त भाषा में बात करेंगे। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने बताया कि गुरुकुल स्थापित करने की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। छात्र ही स्वयंसेवी के रूप में सभी व्यवस्थाएं संभालेंगे। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद, आचार्य पवनदत्त मिश्र, प्रमोद पांडे, अनुज दुबे आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *