गंगा पूजन के साथ कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हुई शुरू

Spread the love

हरिद्वार। कांग्रेस ने गंगा पूजन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का हरिद्वार में शुभारंभ किया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि गंगा पूजन कर मां गंगा से आर्शीवाद लिया है कि जिस मनोरथ से यह यात्रा निकल रही है वह पूरी हो। उन्होंने कहा कि यात्रा देश और राज्य की भाजपा सरकार की नाकामयाबी को जनता तक पहुंचाना कांग्रेस का मुख्य उददेश्य है। उन्होंने कहा कि गंगा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का मुख्य उददेश्य देश के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को देश और राज्य में फैले भ्रष्ट्राचार, महंगाई और बेरोजगारी के बारे में बताना है। साथ ही देश की अखंडता को कायम रखने के लिए जन-जन तक कांग्रेस पहुंचेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चंद वोटों की खातिर भाजपा देश की गंगा जमुनी संस्ति को खत्म करने में लगी है। जिसको खत्म नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हरकी पैड़ी से शुरु होकर मोतीबाजार से होती हुई बड़ा बाजार से सब्जी मंडी से अपर रोड होते हुए शहीद पार्क पर खत्म हुई। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, नवप्रभात, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मेयर अनिता शर्मा, मनीष नागपाल, धीरेंद्र प्रताप,नीरज त्यागी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद महावीर वशिष्ठ, विमला पांडेय, अशोक शर्मा, राजवीर चौहान, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *