गुरुरामराय व मदरलैंड एकेडमी रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता का नगर स्तरीय चरण सम्पन्न हो गया है, जिसमें सीनियर वर्ग में गुरुराम राय पब्लिक स्कूल व जूनियर वर्ग में मदरलैंड एकेडमी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में आयोजित प्रतियोगिता का आरंभ परिषद के अध्यक्ष राकेश ऐरन ने किया। उन्होने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि होती है। संयोजक गोपाल बंसल ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चो को भारत वर्ष की पुरातन संस्कृति, धर्म, इतिहास, भूगोल, साहित्य व खेलकूद के बारे जानकारी देना है।प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गुरुरामराय स्कूल की वैभवी पोखरियाल व साक्षी रावत ने पहला, मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के आशीष नेगी व माया ने दूसरा और ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के उपेन्द्र कुमार व पियूष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के कृष्ण सुयाल व कनिष्क सजवाण को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में मदरलैंड एकेडमी के दीपक गुसाईं व दृष्टि नेगी पहले, रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज के दीप्ति शर्मा व आयुष रावत दूसरे और डी ए वी पब्लिक स्कूल के आदित्य रावत व प्रियांशु बुड़ाकोटी तीसरे स्थान पर रहे। रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज की दिया बुड़ाकोटी व शिवांश रतूड़ी को सांत्वना पुरस्कार मिला। दोनो वर्गो की प्रथम स्थान प्राप्त टीमें प्रान्तीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर क्लब के सचिव सुनील गुप्ता ,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जखमोला, महिला संयोजिका बीना मित्तल, सह संयोजक राकेश मित्तल, हरीश मैन्दोला, राजदीप माहेश्वरी, कैलाश अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल सहित परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *