हज यात्रा 2021: वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले ही कर सकेंगे यात्रा, अनलाइन हेल्थ वेरिफिकेशन अनिवार्य

Spread the love

देहरादून । सऊदी सरकार से निर्देश मिलने के बाद हज कमेटी उत्तराखंड ने तय किया है किहज यात्रा पर जाने वालों को अपना अनलाइन हेल्थ वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा।
हज कमेटी उत्तराखंड के चेयरमैन शमीम आलम ने बताया कि सऊदी सरकार और हज कमेटी अफ इंडिया से मिली जानकारी के तहत, हज आवेदकों के लिए कोविड-19 के चलते अनलाइन हेल्थ वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। इसमें हज आवेदकों को कोविड वैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाने के बाद उक्त कोविशील्ड या को-वैक्सीन का सार्टिफिकेट हज कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। हज आवेदक मेडिकली फिट होना चाहिए।
यदि छह माह के भीतर कोई भी आवेदक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुआ है तो इसकी सूचना अनलाइन फर्म में भरनी होगी। यदि कोई हज आवेदक मेडिकली फिट नहीं है या छह माह के भीतर किसी भी बीमारी से ग्रसित रहा है तो उनको हज यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं होगी।
हज 2021 में जो भी हज आवेदक हज यात्रा पर जाना चाहते हैं, उन्हें अनलाइन फर्म में हां या ना पर टिक करना जरूरी है। हज आवेदकों की आयु 18 से 60 वर्ष तय की गई है। जिन हज आवेदकों की आयु 60 वर्ष से अधिक है, उनका चयन स्वतरू निरस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *