Uncategorized

हल्द्वानी में प्रचंड गर्मी, मुनस्यारी में पड़ रही है ठंड

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, पिथौरागढ़। एक तरफ हल्द्वानी समेत पूरे मैदानी क्षेत्र गर्मी से तप रहे हैं, तो मुनस्यारी में लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। हल्द्वानी में 35डिग्री से अधिक तो मुनस्यारी में बारिश और ऊंची चोटियों में हिमपात के बाद तापमान 16 डिग्री पहुंच गया है। कई दिनों से पड़ रही गर्मी के बाद जिले में फिर से मौसम ने करवट बदली। जनपद के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार देर रात हुई बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद फिर से ठंड लौटी। एक ही दिन में जिला मुख्यालय में पारा 5 और मुनस्यारी में 8 डिग्री लुढ़क गया। तापमान में गिरावट आते ही फिर से अलमारी में बंद गर्म कपड़े बाहर निकलने लगे हैं। कनालीछीना, अस्कोट, मुनस्यारी, डीडीहाट समेत कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को जनपद के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। वहीं, मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई। हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली की चोटियों में हिमपात हुआ। जिसका असर निचले इलाकों में दिखाई दिया। जिले के तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 35, न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया था। बारिश के बाद शुक्रवार को लुढ़ककर अधिकतम 30, न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मुनस्यारी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24, न्यूनतम 15डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि बर्फबारी के बाद शुक्रवार अधिकतम 16, न्यूनतम 9डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!