राजी खुशी राखी मेरी भुवनेश्वरी मां…

Spread the love

नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ले में आयोजित किया गया जागरण
लोक कलाकारों के मनमोहक भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर किया मजबूर
जयन्त प्रतिनिधि
सतपुली: नगर पंचायत सतपुली के विकास मोहल्ले में आयोजित जागरण में लोक कलाकारों के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। इस दौरान कीर्तन मंडली से जुड़ी महिलाओं ने भी मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी।
आयोजित जागरण का शुभारंभ लोक गायक मुकेश कठैत ने गणेश वंदना से की। उन्होंने राजी खुशी राखी मेरी भुवनेश्वरी मा.., पण्डो खेला पासों.., माता का नवरात्रा.., सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। लोक गायिका रेनू डोभाल ने मेरी देवी ज्वालपा मां.., देवी कुंजापुरी मईया.. सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। स्थनीय लोक गायक जितू राठौर मियां ने विभिन्न कलाकारों की आवाज की नकल कर माता के जागरण में जयकारे लगाए। वहीं, अपने भजनों की प्रस्तुति की शुरूआत जय हो माता दुर्गा भवानी.., नाजी गेना मेरा भोले बाबा जी.., सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी। स्थानीय लोक गायक हेमंत बिष्ट ने माता तेरु ऊंचू दरवार.., सहित कई अन्य भजन गाए। जागरण में माता की आकर्षित झांकियां भी निकाली गई। कलाकारों ने माता के नौ रूपों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के उम्मेद सिंह, गौतम बिष्ट, भगवती देवी, अजय रावत, करण सिंह, अम्मू रावत, गीता रावत, आशुतोष बिष्ट, आरती पंवार आदि मौजूद रहे। जागरण में हंस वाहिनी कीर्तन मंडली, दुर्गा शक्ति कीर्तन मंडली, मां भगवती कीर्तन मंडली सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *