डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग के लिए दो शिक्षकों के चयन पर खुशी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। देहरादून में डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग के लिए जनपद के दो शिक्षकों समेत तीन लोगों का चयन हुआ है। प्रीमियर लीग के लिए तीन लोगों के चयन होने से खेल प्रेमियों के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। प्रदेश में विभागीय क्रिकेट के प्रोत्साहन के लिए क्रिकेट समिति का गठन के बाद इस वर्ष आईपीएल की तर्ज पर डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग के लिए जनपद के शिक्षा विभाग से प्रभात सिंह पुण्डीर राइका खेड़ाखाल एवं प्रियंक ष्ण रुडोला राइका बाड़ा का चयन हुआ है। वहीं अगस्त्यमुनि के शानू प्रताप सिंह रावत का चयन भी हुआ है। जो वर्तमान में सिडकुल में कार्यरत हैं। उत्तराखंड की विभाग क्रिकेट विकास समिति की लगभग 40 केंद्रीय और राज्य सरकार विभाग की क्रिकेट टीमें हैं। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के 50 विभिन्न विभागों के सदस्य इन टीमों में शामिल हैं। प्रत्येक विभाग को खुले तौर पर विभाग क्रिकेट में साझा करने और योगदान करने के लिए समान अवसर प्रदान करते हैं। सीएम पुष्कर धामी ने स्वयं इस पहल की सराहना की है। तीनों लोगों के चयन होने पर खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक संघ ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *