हाथरस घटना पर कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह के जरिये जताया विरोध

Spread the love

देहरादून। हाथरस गैंग रेप मामले में कांग्रेस ने सोमवार को मौन सत्याग्रह के जरिये विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क के सामने सत्याग्रह पर बैठे। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी नेताओं को महात्मा गांधी या बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साए में मौन सत्याग्रह करने को कहा। यह विरोध प्रदेश भर में सभी जिला मुख्यालयों पर जताया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथसत्याग्रह में पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित अन्य नेता शामिल हुए।
दोषियों को फांसी दी जाए: युवा सेना युवा सेना ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पीड़िता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवा सेना के अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस घृणित घटना से पूरे देश में आक्रोश है। समूचा देश हत्यारों को फांसी की सजा की मांग कर रहा है। उन्होंने दोषियों को जल्द फांसी दिए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *