धीरेंद्र चौहान के स्वास्थ्य लाभ को किया हवन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए पूर्व सैनिक,अद्र्धसैनिक एंव सामाजिक विकास संस्था की ओर से सिद्धबली मंदिर में हवन किया गया।
सोमवार को श्री सिद्धबली मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। सदस्यों ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुति देते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान के स्वास्थ्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तामान में धीरेंद्र चौहान गुजरात के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। धीरेंद्र चौहान भारतीय जनता पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही वह कोटद्वार विधानसभा चुनाव से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। धीरेंद्र चौहान सदैव सामाजक हितों को लेकर आगे रहने वाले व्यक्ति है। वहीं, कुछ लोगों द्वारा चौहान के स्वास्थ्य को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर भी नाराजगी व्यक्त की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप बलूनी, अनसुया प्रसाद सेमवाल, शिव मोहन नेगी, दिवाकर लखेड़ा, मनवर सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, वीरेंद्र बिष्ट, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *