कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शिक्षक दिवस पर कांग्रेस पदाधिकारियों और नगर निगम पार्षदों के समन्वय से नगर निगम सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार और चिंतन भावी पीढ़ी के उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते चले आ रहे हैं। हमें उनके विचारों का अनुसरण करना चाहिए। तत्पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री विजयनारायण सिंह, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता नेगी, पार्षद अनिल रावत, प्रवेंद्र सिंह रावत, वीना नेगी, आशा चौहान, नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, कुलदीप कांबोज, अमित नेगी, सुमनलता रावत, मनमोहन चौहान, रुपेंद्र सिंह नेगी और बलबीर सिंह रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!