जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत नमामि गंगे, राष्ट्रीय सेवा योजना, अंग्रेजी एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में दिव्या, पोस्टर प्रतियोगिता में अमीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी विभाग के संयोजन में हुई भाषण प्रतियोगिता में दिव्या बीएससी, तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम, सानिया बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय और वैशाली बीए, प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अमीषा प्रथम, किरण द्वितीय और अनिल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिओम रावत ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. रोशनी असवाल, डॉ. बचन सिंह बिष्ट और डॉ. प्रदीप कुमार शामिल रहे। अंग्रेजी विभाग के डॉ. गिरीश चंद्र आर्य ने प्रतियोगिता के आयोजन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. बचन सिंह बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।