जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग एवं मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने वृद्धजनों के अनुभव और मार्गदर्शन को समाज तथा युवा पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के अनुभव, ज्ञान और संस्कार आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे परिवार के सुरक्षाकवच होते हैं, उनके कारण ही घर में अनुशासन रहता है और ईश्वर का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठजन, अपने जीवन के अनुभवों से परिवार और समाज को आगे बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में सीडीओ अशोक जोशी, एसडीएम श्रुति गौरी प्रभात, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वृद्धजनों के सम्मान, उनके अधिकारों एवं समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी आशीष पंत, स्वयं सेवी प्रियंका सवाल, अंकित रावत, सचिन, शीतल, सिमरन रावत, सूरज रावत आदि उपस्थित रहे।