युवाओं की सक्रियता और भागीदारी से बनेगा विकसित भारत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत (माई भारत) के तहत आयोजित तीन दिवसीय फ्यूचर यूथ लीडर बूटकैंप में युवाओं को भविष्य के सक्षम एवं जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करने, सामाजिक सहभागिता, कौशल विकास, सरकारी योजनाओं, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कहा कि युवाओं की सक्रियता और भागीदारी से देश 2047 तक विकसित भारत बनेगा। विकसित भारत बनाने में हर युवा को अपना योगदान देना जरूरी है।


गुरूवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत, पौड़ी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय बूटकैंप का समापन हुआ। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बूटकैंप मेंं नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, ललिता राणा, डॉ. प्रभाकर बडोनी और स्वास्थ्य विभाग से शशांक उनियाल ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी आशीष पंत, डॉ. अनूप पाण्डे, एडीओ समाज कल्याण विभाग राहुल सिंह राणा, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के मुहम्मद हासिल, पराज इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज के निदेशक डॉ. वीपी बलोदी, पुलिस उपनिरीक्षक हिमांशु डोबरियाल ने बतौर विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने तकनीकी नवाचार, सामाजिक बदलाव, सड़क सुरक्षा और जन-जागरूकता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डीटीओ पौड़ी डॉ. जीशान अली, टीबी समन्वयक सुबोध कुकशाल, नर्सिंग ऑफिसर नेहा पंवार, साइकोलॉजी काउंसलर दुर्गा नेगी आदि उपस्थ्ति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *