कालाढूंगी में सीएम के जन्म दिन पर हवन यज्ञ

Spread the love

नैनीताल। सीएम पुष्कर धामी के जन्म दिन पर भाजपाइयों ने केक काटकर खुशी मनाने के साथ शिव मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। इस दौरान सीएम के दीर्घायु की कामना की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, महामंत्री हरीश मेहरा, आरती टम्टा, गोपाल बुढलालोटी, मदन मोहन देऊपा, महेंद्र द्गिारी, गोधन सैनी, मोहन खोलिया, कैलाश बुढलाकोटी, कुंदन जंतवाल, आखिलेश वर्मा, कविता वालिया, गुड्डू चौहान रहे। इधर भाजपा प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में बंदरजूड़ा में रक्तदान व भंडारे का आयोजन किया गया।
केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन
भवाली। नगर पालिका परिषद भवाली के अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में सीएम धामी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान एक-दूसरे को केक खिलाकर सीएम की दीर्घायु को प्रार्थना की। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, किशन अधिकारी, इदरीश खान, पंकज जोशी, प्रियंका जोशी, मनोज तिवारी, गौरव नेगी रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *