शिविर में स्वास्थ्य का किया परीक्षण, बांटी दवाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लायंस क्लब डायनेमिक की ओर से कुंभीचौड़ स्थित मां शक्ति नशामुक्ति केंद्र में ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग एवं साइकोलॉजिकल स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लीला डेंटल क्लीनिक के डा. अनिल मोहन ने नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे 55 लोगों की जांच की और उनको दवाइयों का वितरण किया। साथ ही स्टूडेंट क्लिनिकल साइकोलोजी के साइकोलोजिस्ट परविंदर गुसांई ने सभी लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मां शक्ति नशामुक्ति केंद्र के संचालक राजीव नेगी एवम रजत नेगी ने इस तरह का कैंप लगाने पर लायंस क्लब डायनेमिक के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *