शिवाजी सदन ने मारी बाजी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों के लिए चार दिवसीय अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में शिवाजी सदन ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का आरंभ प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुन्द्रियाल ने किया। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शिवाजी सदन विजेता और टैगोर सदन उपविजेता रहा। सुभाष सदन को तीसरा और नेहरू सदन को चौथा स्थान मिला। बालिका वर्ग में भी शिवाजी सदन विजेता और टैगोर सदन उप विजेता रहा। सुभाष सदन को तीसरा और नेहरू सदन को चौथा स्थान मिला। प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुन्द्रियाल ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक विजयपाल सिंह रावत, मनीषा गुसांई व अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया।