उत्तराखंड

125 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई शिविर में

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

बागेश्वर। मां भगवती मंदिर परिसर पर गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिमसें 125 से अधिक लोगों की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। अधिकतर लोग मौसमी बीमारियों से ग्रसित थे। उन्हें उपचार के साथ चिकित्सकों ने सलाह भी दी। संवाद हेल्थ र्केप जिलाधिकारी अनुराधा पाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें लोग वायरल, खांसी, कमर और घुटनों के दर्द से परेशान मिले। नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि समय-समय पर शिविर आयोजित होने चाहिए। जिससे लोगों को घर पर उपचार मिलता है। साथ ही वह हेल्थ के प्रति जागरूक भी होते हैं। डा़ पंकज पंत ने कहा कि बांसी भोजन नहीं लें। नियमित योग, व्यायाम करें। पानी भरपूर पिएं। मौसम बदल रहा है। ठंड बढ़ गई है। ऐसे में छोटे बच्चों की भी विशेष निगरानी करनी है। डा़ डीपी शुक्ला ने रोगियों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की। खान-पान पर विशेष ध्यान देने को कहा। स्थानीय लोगों ने सीएमएस डा़ विनोद कुमार टम्टा का आभार व्यक्त किया। संचालन संतोष फुलारा ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!