पुलिस कर्मियों व परिजनों का किया हैल्थ चैकअप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला एनसीडी सेल की ओर से पुलिस विभाग में तैनात कर्मचारियों प उनके परिजनों का पुलिस लाईन पौड़ी में शिविर का आयोजन कर स्वास्थ्य परीक्षण (हैल्थ चैकअप) किया गया। चिकित्सा शिविर में दंत रोग ईएनटी मानसिक स्वास्थ्य बीपी डायबिटीज व नेत्र संबंधित 53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. रश्मि बिष्ट ने शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों को गैर संचारी रोगों से बचाव तंबाकू नियंत्रण व मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी।
शुक्रवार को पुलिस लाईन पौडुी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. रश्मि बिष्ट ने हृदय से सम्बन्धित रोगों से बचाव के लिए धुम्रपान,तम्बाकू से दूर रहने व मानसिक तनाव को कम करने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करने की बात कही। साथ ही उन्होंने भोजन में संतुलित आहार लेने के साथ ही पानी का अधिक प्रयोग करने को कहा। वहीं शिविर में मौजूद सभी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर एसआई टीना रावत, डॉ. शशांक, काउंसलर एनटीसीपी दुर्गा नेगी सहित गोपाल, मनमोहन देवली, प्रवीण रावत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *