पांच उप केंद्रों में विकसित की जाएगी स्वास्थ्य सेवा

Spread the love

चम्पावत। पाटी ब्लक के पांच स्वास्थ्य उप केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने अग्रणी इंडिया फाउंडेशन ने प्रशासन के साथ पांच साल का करार किया है। इन केंद्रों में चिकित्सा र्केप लगाने के साथ स्वास्थ्य सेवाएं जुटाई जाएंगी।
पाटी ब्लक के पांच उपकेंद्रों में अगले पांच साल तक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। उप केंद्र पनिया, देवीधुरा, मनटांडे, खेतीखान और चौड़ामेहता में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इसके अलावा जिला जिला अस्पताल व अन्य उप अस्पतालों में क्वालिटी स्पेशलिटी र्केप व मेडिकल र्केप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पतालों में जूनियर मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात होंगे।
एएनएम,आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच समंवय स्थापित करते हुए मातृत्व व चाइल्ड केयर की जानकारी दी जाएगी। ये सभी कार्य आरोग्य परियोजना के तहत संचालित होंगे। फाउंडेशन के ड़ सुशील शर्मा और एरिका ने बताया कि जन स्वास्थ्य को देखते हुए बीते तीन साल में 700 धुएं रहित चूल्हों का वितरण किया गया। कार्य भी वर्तमान में प्रगति में है। करार करने के दौरान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सीएमओ ड़केके अग्रवाल को फाउंडेशन के कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *