उत्तराखंड

बारिश से कपकोट तहसील में भारी तबाही

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। कपकोट तहसील में रविवार की रात हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पोथिंग गांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने दूसरे के घर में शरण ले रखी है। चचई के सुमोड़ा तोक में बकिरयां और अन्य मवेशियों की दबने से मौत हो गई। अदरक का खेत भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। इससे किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। तहसील प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात हुई बारिश से पोथिंग गांव के महरपानी तोक में हरचन राम का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। उनके साथ में रमी राम और गोपुली देवी का मकान भी खतरे की जद में है। हरचन राम का परिवार लोगों के घरों में शरण लेने को मजबूर है। जानवर खुले में बांधे हैं। राशन औऱ खाद्यान्न समाग्री भी मलबे में दब गयी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेश गढिया, कमलेश गढिया, गोकुल राम, भूपेश दानू, संतोष बिष्ट ने प्रशासन से सहायता करने की मांग की है। उधर, चचई गांव में रमेश राम दो नाली भूमि में बोया गया दो कुंतल अदरक भूस्खलन की चपेट में आ गया। गोविंद राम की मछली का तालाब भी इसकी चपेट में आ गये। दो लाख की लागत से बने तालाब में मछली पली जा रही थीं। हरचंद राम, प्रेम राम, बलवंत राम, किशन राम, केदार के खेत मलबे में तबदील हो गए। पटवारी पंकज शाह ने कहा कि गांव का मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!