निगम कर्मियों से शुल्क वसूलना पड़ रहा भारी

Spread the love

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूह यूजर चार्ज का कलेक्शन कर रहे हैं, लेकिन निगम को अपने ही कर्मियों से शुल्क वसूलना भारी पड़ रहा है। शनिवार को कुछ वार्डों से महिला समूहों की सदस्य महिलाओं से निगम कर्मी होने की बात करते हुए कुछ लोगों ने यूजर चार्ज देने से मना कर दिया।घ् इस पर समूहों द्वारा निगम अधिकारियों से शिकायत की गई है। निगम अधिकारियों ने सभी लोगों से यूजर चार्ज का भुगतान करने की अपील की है। वहीं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा है कि शहर के लोग यूजर चार्ज सिर्फ बैणी सेना की सदस्य महिलाओं को ही दें। बताया सभी सदस्यों को परिचय पत्र जारी किए गए हैं। इधर, शनिवार को नगर आयुक्त ने बैणी सेना के लिए आदेश जारी किया है। कहा है कि सोमवार को वार्ड 1 से 30 तक में काम कर रहे समूह को सुबह 10 से 12 बजे तक कैश जमा कराना होगा। उसके बाद 12 बजे समूहों की समीक्षा बैठक होगी। जबकि वार्ड 31 से 58 तक के समूह दोपहर 12 से 2 बजे तक कैश जमा करेंगे और दो बजे से उनकी समीक्षा बैठक होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *