उत्तराखंड

गोल्डन कार्ड के नाम पर अवैधानिक कटौती से पेंशनर्स में भारी रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। पेंशन से गोल्डन कार्ड के नाम पर हो रही अवैधानिक कटौती से पेंशनर्स में भारी रोष है। आक्रोशित पेंशनर्स ने शनिवार को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के बैनर तले अल्मोड़ा के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय विधायक मनोज तिवारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर अर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, महासचिव हेम चंद्र जोशी, नवीन लाल साह, ड. जगदीश चंद्र दुर्गापाल, गोकुल सिंह रावत, किशन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, दीवान सिंह नयाल, सुंदर लाल चौधरी, हरीश चंद्र जोशी, पीसी तिवारी, मोहन चंद्र, पुष्पा कैड़ा, बलवंत सिंह मेहरा, केसी भट्ट, चंद्रकांत जोशी, चंद्रमणी भट्ट, भैरव उपाध्याय, प्रताप सिंह सत्याल, गोकुल सिंह रावत किशन चंद जोशी, दीवान सिंह नयाल, दिनेश चंद, दीपक जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, एमसी कांडपाल, आनंद सिंह ऐरी, गौरीदत्त भट्ट, पीसी तिवारी, लक्ष्मण सिंह एठानी, पीएस बोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!