उत्तराखंड

प्रदेश में हेली सेवा सरकार का सबसे बड़ा कदमरू भाजपा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा के नेताओं ने पत्रकार कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो साल में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उसमें से प्रदेश में हेली सेवा को जो बढ़ावा मिला है वह ऐतिहासिक है। आज लोग इसका लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा समान नागरिकता कानून, किसानों के लिए फार्म मशीनरी बैंक, देहरानदून में सैन्य धाम शामिल है। प्रदेश में वृद्घावस्था पेंशन 1500 किया है। योजना का लाभ पति और पत्नी को दिया जा रहा है। आशाओं को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इतना ही नहीं गैस योजना से तीन सिलेंडर मुक्त, उत्तराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए टास्क फोर्स का गठन, स्थानीय उत्पादकों को बाजार मिलने के लिए कई योजना लागू है। इन योजनाओं से प्रदेश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान भ्रष्टाचार मुक्त 1064 नम्बर भी लन्च किया। इस मौके पर बागेश्वर की विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, सुरेश खेतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!